दतिया नगर: राजगढ़ चौराहे पर SDOP दतिया ने किया जनसंवाद, यातायात व्यवस्था पर आमजन से की चर्चा
एसडीओपी आकांक्षा जैन द्वारा थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत राजगढ़ चौराहे पर जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के दुकानदार, व्यापारी वर्ग एवं आमजन उपस्थित रहे। जनसंवाद के दौरान उपस्थित नागरिकों से क्षेत्र की समस्याओं एवं व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। आमजन द्वारा मुख्य रूप से यातायात अव्यवस्था तथा एक नाली की समस्या बताई.