कुल्लू घाटी में संकट की चेतावनी: माता हिडिंबा के आदेश पर नग्गर में लगेगी 'देव संसद'
#Kullu #HidimbaMata #gbntoday
कुल्लू घाटी में देव चेतावनी की गंभीर आहट! आराध्य माता हिडिंबा ने एक विशेष देव आदेश जारी किया है, जिसके अनुसार नग्गर में जल्द ही एक विशाल 'देव संसद' यानी 'बड़ी जगती' का आयोजन होगा। इस ऐतिहासिक आयोजन में विभिन्न देवताओं के प्रतिनिधि एकत्र होकर भविष्य की चुनौतियों पर विचार करेंगे और निर्णय लेंगे। देव आदेश में मनुष्यों की बढ़ती हठधर्मिता, स्वार्थ और अनुशासनहीन व्यवहार को लेकर गहरी चिंता जताई गई है। रघुनाथ जी के कारदार दानवेंद्र सिंह के अनुसार, यदि इंसान ने अपने कर्म नहीं सुधारे, तो घाटी में 'फिर तबाही' संभव है। यह जगती न केवल एक धार्मिक या सांस्कृतिक आयोजन है, बल्कि देव परंपरा के अनुसार,