विदिशा नगर: CM यादव ने विदिशा जिले के 1,16,000 हितग्राहियों के खाते में ₹6.97 करोड़ की पेंशन राशि भेजी
समाज के सभी निर्धन, निराश्रित, वृद्धजनों, कल्याणी, परित्यक्ता, अविवाहिता एवं दिव्यांगजनों के कल्याण एवं आर्थिक सहायता के लिए विभिन्न प्रकार की पेंशन योजनाएं संचालित की जा रही है। कलेक्ट्रेट मे बुधवार शाम 4 बजे कार्यक्रम का सीधा प्रसारण विदिशा एनआईसी कक्ष मे देखा गया। इस अवसर पर कलेक्टर अंशुल गुप्ता तथा लाभान्वित हितग्राही मौजूद रहे।