मंसूरचक: साठाजगत रेलवे स्टेशन पर सोमवार सुबह टिकट बिक्री न होने से यात्रियों को हुई भारी परेशानी
साठाजगत रेलवे स्टेशन पर सोमवार की सुबह टिकट बिक्री न होने के कारण यात्रियों को भारी फजीहत का सामना करना पड़ा। सुबह करीब 7:30 बजे स्टेशन पहुंचे दर्जनों यात्रियों ने टिकट न मिलने पर अपना विरोध और नाराजगी जताई।