ठाकुरगंगटी: मेजर ध्यानचंद जयंती पर, मंदनचौकी के उत्क्रमित उच्च कन्या विद्यालय में खेल कार्यक्रम के अंतिम दिन साइकिल रेस व रैली
मेजर ध्यानचंद की जयंती पर खेल कार्यक्रम के तहत उत्क्रमित कन्या उच्च विद्यालय मदन चौकी में अंतिम दिन 30 अगस्त को साइकिल रैली का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने भाग लिया, वही छात्र और छात्राओं के बीच साइकिल रेस का भी आयोजन किया गया जिसमें प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को शील्ड देकर सम्मानित किया गया