टिब्बी: टिब्बी पुलिस ने 7 किलोग्राम डोडा पोस्त के साथ एक आरोपित को किया गिरफ्तार
टिब्बी थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। कार्यवाहक थानाधिकारी हरवंशलाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बशीर चौकी के सामने मुख्य सड़क पर नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान संदिग्ध प्रतीत होने पर सुरेवाला निवासी 21 वर्षीय जसविन्द्र सिंह उर्फ जस्सी को रोककर तलाशी ली गई।