गुरुवार की दोपहर लगभग 1:00 बजे मृतक के परिजन ने जानकारी देते हुए बताया कि समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के इलमासनगर आरा मिल स्थित पुलिया के पास सड़क दुर्घटना में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान मथुरापुर थाना क्षेत्र के अकबरपुर वार्ड संख्या 12 निवासी संजय सहनी का 21 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार के तौर पर हुई है।