कहरा: बिहार ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन का वार्षिक सम्मेलन सहरसा में आयोजित होगा, आयोजन समिति के अध्यक्ष व सचिव ने की प्रेस वार्ता
बिहार ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन का 52 वां वार्षिक सम्मेलन बोआकॉन 2026 का आयोजन 13 से 15 फरवरी को सहरसा के प्रेक्षागृह में हो रहा है जिसमे देश के विभिन्न राज्यों से आने वाले ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञों का लगेगा जमावड़ा। यह सम्मेलन ऑर्थोपेडिक क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों,शोध और अनुभवों के आदान प्रदान का एक महत्वपूर्ण माध्यम साबित होगा।