नबीनगर: नवीनगर विधायक विजय कु सिंह ने बीस सूत्री बैठक में स्वास्थ्य, बिजली, शिक्षा विभाग और अन्य समस्याओं से कराया अवगत
औरंगाबाद जिले के सम्राट अशोक भवन के सभागार में बिहार सरकार के मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन की अध्यक्षता में आयोजित 20 सूत्री बैठक में नवीनगर के विधायक विजय कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह शामिल होकर अपने क्षेत्र के स्वास्थ्य, शिक्षा,बिजली विभाग एवं अन्य विभागों से संबंधित समस्याओं को विभागीय पदाधिकारी को अवगत करवाया एवं अतिशीघ्र संज्ञान में लेने का निर्देश दिया।