नबीनगर: गजना धाम मुख्य पथ से ग्राम पिपरडीह टंडवा तक पथ निर्माण का शिलान्यास किया गया
नबीनगर प्रखंड के चंद्रगढ़ पंचायत अंतर्गत ग्राम करमा फतेहपुर में नबीनगर गजना धाम मुख्य पथ से ग्राम पिपरडीह, टंडवा तक पथ निर्माण का शिलान्यास विधायक विजय कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह ने पूजन पाठ एवं नारियल फोड़कर किया। जिसकी कुल लंबाई: 4.45 किमी है। विधायक ने कहा कि इस सड़क का निर्माण हो जाने से आम जनता को आवागमन करने में काफी सुविधा मिलेगी।