नबीनगर: चिरैली पोखरहा से दो बॉडी वारंटियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
नवीनगर प्रखंड क्षेत्र के चिरैली पोखरहा गांव से बॉडी वारंटी महेंद्र सिंह और संजय सिंह को घर से ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इस संबंध में थाना अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि दोनों का कोर्ट से बॉडी वारंट निर्गत किया गया था जिसके आलोक में घर से ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।