बिजनौर: कस्बा झालू में सड़क किनारे खड़ी डीसीएम से टकराई कार दो लोग गंभीर रूप से घायल
Bijnor, Bijnor | Jul 17, 2024 बिजनौर जनपद के हल्दौर थाना क्षेत्र के कस्बा झालू में सड़क किनारे खड़ी एक डीसीएम से तेज रफ्तार कार जा टकराई। हादसे में कार में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया देर रात की यह घटना बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है