गुन्नौर: कस्बा बबराला में ढोल नगाड़ों की गूंज और देवी देवताओं की मनमोहक झांकियों के साथ काली का अखाड़ा शोभायात्रा निकाली गई
बबराला थाना क्षेत्र के कस्बा बबराला में पुराने रामलीला मैदान में मनमोहक झांकियों का शुभारंभ हुआ। ढोल नगाड़ों की गूंज और देवी देवताओं की मनमोहक झांकियों के बीच काली अखाड़ा निकाला गया। कस्बे में जगह-जगह लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया और देवी देवताओं के दर्शन किए। काली अखाड़ा सोमवार शाम पुराने रामलीला मैदान से शुरू होकर विभिन्न मार्गो से गुजरी।