महरौनी: अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह ने बानपुर थाने का किया औचक निरीक्षण, संबंधितों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
अपर पुलिस अधीक्षक, ललितपुर शकालू सिंह द्वारा थाना बानपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, कार्यालय , मिशन शक्ति केंद्र, सीसीटीएनएस कक्ष, मेस आदि का निरीक्षण कर, सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये ।थाना कार्यालय/मिशन शक्ति केंद्र से संबंधित रजिस्टरों को चेक कर, उनका उचित व व्यवस्थित रखरखाव हेतु संबंधित को निर्देश दिये गए।