सुप्रसिद्ध धार्मिक तीर्थ स्थल बागेश्वर धाम जाने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा इन दिनों भगवान भरोसे है। ट्रैफिक पुलिस और स्थानीय प्रशासन की नाक के नीचे बागेश्वर धाम मार्ग पर नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए ओवरलोड ई-रिक्शा मौत की रफ्तार से दौड़ रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी पूरी तरह मौन साधे बैठे हैं। प्रतिदिन देश के कोने-कोने से हजारों श्रद्धालु ट्रेन और बस के माध्यम से एनएच-39 गंज टॉवर, बस स्टैंड और नजदीकी रेलवे स्टेशन पहुंचते हैं। यहाँ से धाम तक की बची हुई दूरी तय करने के लिए श्रद्धालु टैक्सी और ई-रिक्शों का सहारा लेते हैं, लेकिन अतिरिक्त कमाई के लालच में ई-रिक्शा चालक श्रद्धालुओं की जान से सरेआम खिलवाड़ कर रहे हैं। महज 5 सवारियों की क्षमता वाले ई-रिक्शों में 10 से 15 यात्रियों को ठूंस-ठूंसकर बैठाया जा रहा है।
#BageshwarDham #TrafficPolice #OverloadedERickshaw #ChhatarpurNews #PassengerSafety #Bundelkhand #MPAdministration #BreakingNews #viralreels #chhatarpurnews #MPNews #NewsUpdate #छतरपुर #socialmedia #publicreaction #MadhyaPradesh Bundelkhand Wala Vardaan Express Santosh Patel DSP रामकिशोर पटेल पत्रकार छतरपुर Chhatarpur meri jaan SP Chhatarpur Bundeli Bauchhar Peptech Time - मध्यप्रदेश समाचार New Sadhna News बुलंद छतरपुर न्यूज़ 24 MP Tak Manish Yadav