कानपुर: पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने को लेकर कल्याणपुर में सड़क पर उतरे छात्र
कल्याणपुर के इंदिरा नगर में सैकड़ों छात्र पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने के विरोध में सड़क पर उतर आए। छात्रों ने भर्ती बोर्ड के खिलाफ नारेबाजी करते हुए परीक्षा को दोबारा से कराने की मांग की। छात्रों का कहना है कि परीक्षा का पेपर लीक हो गया है, उन्हें इंसाफ चाहिए। गौतम बुद्ध पार्क पर छात्र इकट्ठा होकर रणनीति बनाएंगे और इसके बाद जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांग रखेंगे।