बहराइच: चितौरा मोड़ से पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले अंतर्जनपदीय अभियुक्त को किया गिरफ्तार
कोतवाली देहात पुलिस ने चित्तौड़ा मोड बहराइच गोंडा मार्ग से नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले अंतर्जनपदीय शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी सिटी रामानंद कुशवाहा नेशनिवार को बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध दरगाह थाना क्षेत्र के मीरपुर कस्बा सलारगंज निवासी राजन बाबू ने शिकायत की थी। जिसे जिला अस्पताल में नौकरी देने नाम पर धोखाधड़ी की थी।