बहराइच: पानी टंकी चौराहा पेट्रोल पंप के सामने मोबाइल दुकान का ताला तोड़ फोन चुरा ले गए चोर,जाच में जुटी पुलिस
पानी की टंकी चौराहा पेट्रोल पंप के सामने सिटी कॉम्पलैक्स में स्थित मोबाइल दुकान से चोरों ने शटर का ताला तोड़कर उसमें रखे लाखों रुपयों की कीमत के मोबाइल चुरा लिए। सुबह व्यापारी को घटना की जानकारी हुई। कॉम्पलैक्स में दरगाह शरीफ निवासी मोहम्मद फैजान की मोबाइल की दुकान है। चोरों ने उनकी दुकान के शटर का ताला तोड़कर उसमें रखे लाखों के मोबाइल चोरी कर फरार हो गए।