जहानाबाद: डीएम का एक्शन मोड: हर खेत तक सिंचाई और हर घर तक बेहतर बिजली व्यवस्था पर फोकस
जिलाधिकारी श्रीमती छिरिड़ वाई भूटिया ने सोमवार को बिजली एवं लघु सिंचाई विभाग की समीक्षा बैठक में योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। प्रधानमंत्री कुसुम योजना के तहत चरूई सोलर प्लांट का 70% कार्य पूरा होने और RDSS-I का 98% कार्य पूर्ण होने की जानकारी दी गई। डीएम ने कृषि ट्रांसफार्मर लगाने, बीपीएल परिवारों को सोलर सुविधा देने की बात कही।