अलीगंज: भाईदूज पर बहन से छिना भाई का साथ, सड़क पर अचानक आया कुत्ता; बाइक सवार 18 वर्षीय अभिषेक की हुई मौत
Aliganj, Etah | Nov 11, 2026 भाईदूज के पर्व पर बहनें अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र की कामना कर रही थीं, वहीं अलीगंज क्षेत्र में एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। सड़क हादसे में 18 वर्षीय बाइक सवार अभिषेक की मौत हो गई। भाई की मौत की खबर सुनकर बहन पिंकी का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।घटना बुधवार की शाम करीब साढ़े 6बजे की हैं