Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
कांग्रेस
चोरी
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Odisha
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow
Jdu
Uttarakhand
phn24news
डॉ. द्विवेदी पैथोलॉजी लैब, पन्ना अब बड़े शहरों की विशेष जाँच सुविधाएँ अपने पन्ना में! जिन जाँचों के लिए जाना पड़ता था बाहर, अब वही सुविधाएँ पन्ना में!📍 पता: संकल्प गार्डन के बगल में, बेनीसागर तालाब, पन्ना (म.प्र.) 📞 9096828969
Panna, Panna
| Nov 2, 2026
MORE NEWS
आरक्षक विनोद डावर का ककरहटी से खरगोन स्थानांतरण, चौकी परिसर में गरिमामय विदाई समारोह आयोजित
Panna, Panna | Nov 3, 2026
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में विद्यार्थियों से रूबरू हुए पूर्व मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह, बोले- युवा ही देश के लोकतंत्र और भविष्य की असली ताकत ‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ’ अभियान के तहत हुआ युवा संवाद, छात्रों ने पूछे सवाल, नेशनल खिलाड़ी हर्षित विश्वकर्मा का किया सम्मान
Panna, Panna | Nov 3, 2026
🎉 सेल… सेल… सेल…! अर्पित कलेक्शन पर 50% तक की शानदार छूट! 🛍️ 0 से 13 साल तक के बच्चों के लिए बॉयज एवं गर्ल्स के हर तरह के सामान पर धमाकेदार डिस्काउंट। 🔥 दुकान का पूरा स्टॉक सेल में, खरीदारी का सुनहरा मौका! 📍 पता: किशोर जी मंदिर के पास, पन्ना डाइनिंग रेस्टोरेंट के नीचे, पन्ना। 📞 मोबाइल नंबर: 9584442055 अर्पित कलेक्शन – बच्चों की खरीदारी अब होगी और भी किफायती!
Panna, Panna | Nov 3, 2026
पन्ना निवासी वन परिक्षेत्र अधिकारी विनोद कुमार अवस्थी 43 वर्षों की शासकीय सेवा के बाद हुए सेवानिवृत्त। वनमंडलाधिकारी मैहर विद्याभूषण मिश्रा ने सम्मानित कर दी भावभीनी विदाई। नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष स्वतंत्र प्रभाकर अवस्थी के पिता हैं विनोद कुमार अवस्थी, बालाघाट, छतरपुर और रीवा में भी दी सेवाएं।
Panna, Panna | Nov 3, 2026
मझगाय डेम प्रभावितों के मुआवजे और पुनर्वास को लेकर गांव पहुंचा पूरा प्रशासन। कलेक्टर हर्ष सिंह की पहल पर लगा विशेष शिविर, एक-एक प्रभावित से रूबरू होकर अधिकारी सुन रहे समस्याएं। Collector Office Panna PRO Panna
Panna, Panna | Nov 3, 2026
Panna, Panna | Nov 2, 2026
36 वर्षों की उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं के बाद एएनएम रंजना शर्मा हुईं सेवानिवृत्त, स्वास्थ्य विभाग ने भावभीनी विदाई देकर किया सम्मानित
Panna, Panna | Nov 2, 2026
पटाखा व्यवसायियों की थाना देवेंद्रनगर में बैठक आयोजित नियमों का उल्लंघन करने पर होगी सख्त कार्रवाई सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन सतर्क
Panna, Panna | Nov 2, 2026
*लंबित शिकायत एवं प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही पर होगी कार्रवाई* *कलेक्टर ने टीएल बैठक में दिए निर्देश* --------------- कलेक्टर हर्ष सिंह ने कहा है कि सभी विभागीय अधिकारी समय सीमा में लंबित शिकायत एवं प्रकरणों के निराकरण की कार्रवाई सुनिश्चित करें। जिम्मेवारी के साथ शासकीय दायित्वों का निर्वहन कर अपेक्षानुरूप प्रगति लाएं। शासन की प्राथमिकता वाले कार्यों पर विशेष फोकस कर नियमित मॉनिटरिंग भी की जाए। लापरवाही पर संबंधित विभाग के अधिकारियों की जिम्मेवारी तय कर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। जिला कलेक्टर ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक के अवसर पर उक्ताशय के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष के तृतीय त्रैमास में संबंधित विभागों द्वारा रोजगारपरक प्रकरणों का लक्ष्य मुताबिक निराकरण किया जाए। लीड बैंक अधिकारी द्वारा वर्तमान स्वीकृत सभी प्रकरणों में ऋण वितरण की कार्यवाही की जाए। किसान क्रेडिट कार्ड के कार्य में भी प्रगति लाएं। जिला पंचायत सीईओ को व्हीसी के जरिए विभागवार प्रकरणों की समीक्षा के निर्देश भी दिए गए। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि विभागीय जांच प्रकरणों की सूची तैयार कर प्रस्तुत की जाए एवं जांच संबंधी आदेश पर संबंधित को सात दिवस में बुलाने की कार्यवाही भी करें। उन्होंने उप संचालक कृषि से जिले में स्थापित कस्टम हायरिंग सेंटर की जानकारी ली। इस दौरान पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के अधिकारी को विभागीय योजनाओं के प्रकरणों में बढ़ोत्तरी सहित लीड बैंक अधिकारी को पीएम विश्वकर्मा योजना के संबंध में आवश्यक समन्वय के निर्देश दिए गए। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला परियोजना प्रबंधक को स्वसहायता समूह की महिलाओं की आजीविका गतिविधि सुदृढ़ करने तथा स्वरोजगार इकाई के निरीक्षण के लिए निर्देशित किया गया। टीएल बैठक में बगैर सूचना के अनुपस्थित रहने पर मत्स्य पालन विभाग के सहायक संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए। *दीपावली पर्व पर कार्बाइड गन के उपयोग पर रहेगा प्रतिबंध* कलेक्टर ने कहा कि आगामी दीपावली पर्व पर जिले में कार्बाइड गन के विक्रय और उपयोग पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। इसका निर्माण और विक्रय दोनों अपराध है। त्यौहार के मद्देनजर जिला अस्पताल में बर्न यूनिट में बेहतर व्यवस्थाओं तथा सीएमओ को फायर ब्रिगेड के प्रबंध के लिए निर्देशित किया गया। आतिशबाजी लायसेंस के संबंध में चर्चा कर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं पुलिस को प्रतिदिन संयुक्त निरीक्षण के निर्देश दिए गए। बैठक में पीएम गतिशक्ति की समीक्षा के दौरान समस्त विभागों की आईडी बनवाने के लिए निर्देशित किया। साथ ही मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के आगामी शिविरों में दो दिवस पूर्व से आधार अपडेशन शिविर लगवाने, मध्यान्ह भोजन वितरण की व्यवस्था के सुचारू क्रियान्वयन, खाद्यान्न वितरण के लिए शत प्रतिशत ई-केवायसी पूर्ण करने और आवश्यकतानुसार अग्रिम खाद्यान्न परिवहन के निर्देश भी दिए। उन्होंने समग्र डी लिंक के लंबित प्रकरणों पर नाराजगी जताई और सभी जनपद पंचायत सीईओ को अविलंब कार्य पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया। नवीन पात्रता पर्ची और सड़क दुर्घटना के मामलों पर पटवारियों द्वारा समय सीमा में घटना की रिपोर्ट प्रस्तुत करने पर भी चर्चा हुई। *शिकायतकर्ता को समक्ष में लगवाया फोन* जिला कलेक्टर ने टीएल बैठक के मौके पर विभागवार लंवित 100 दिवस से अधिक सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की विस्तृत समीक्षा कर निर्धारित समयावधि में शिकायतों का निराकरण करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि अधिक समय की लंबित शिकायतों पर किसी भी स्थिति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। एक प्रकरण में जिला कार्यक्रम अधिकारी से विभाग के शिकायतकर्ता को समक्ष में फोन भी लगवाया और तत्काल लंबित सभी शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए। डीपीओ को विभाग की संस्थाओं के निरंतर निरीक्षण के निर्देश भी दिए गए। साथ ही पोषण पुनर्वास केन्द्र गुनौर में अधिक संख्या में बेड रिक्त होने का कारण भी पूछा। जिला शिक्षा अधिकारी को शिक्षकों की अटैचमेंट संबंधी जानकारी प्रस्तुत करने तथा संलग्नीकरण समाप्ति के बावजूद लापरवाही पर संबंधितों के विरूद्ध कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया। स्कूली छात्र-छात्राओं के साइकिल वितरण और अपार आईडी कार्य की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। डीपीसी को प्लान तैयार कर आवश्यकता वाले विद्यालयों में आधार मशीन भेजकर आधार पंजीयन व अपडेशन तथा प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं के निरीक्षण के लिए निर्देशित किया गया। *लापरवाही पर निरस्त करें ड्राइविंग लाइसेंस* कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि जिला परिवहन अधिकारी द्वारा जिले में घटित सड़क दुर्घटनाओं पर संज्ञान लेकर एवं पुलिस से समन्वय कर दुर्घटना में वाहन चालक की लापरवाही प्रमाणित पाए जाने पर ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त किया जाए। विभागीय अधिकारियों को आगामी एक माह में लंबित जांच और अनुकंपा नियुक्ति प्रकरणों की जानकारी प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही सभी एसडीएम और तहसीलदार को बिना कारण भूमि आवंटन प्रकरण एक सप्ताह से अधिक समय तक लंबित न रखने के लिए ताकीद किया गया। उन्होंने कहा कि लंबित मामलों के कारण प्रस्तावित परियोजनाओं में देरी के साथ लागत में भी बढ़ोत्तरी होती है। जिला कलेक्टर द्वारा सभी विभाग प्रमुखों को आगामी तीन दिवस में सशस्त्र सेना झण्डा दिवस की राशि जमा कराने के लिए कहा गया। साथ ही शाहनगर के अम्बेडकर भवन को एक सप्ताह में हैण्डओवर करने के निर्देश दिए। स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में पटवारियों के माध्यम से रजिस्ट्री कार्य में तेजी लाने के लिए निर्देशित किया गया।
Panna, Panna | Nov 2, 2026