पाटी: ग्राम गंधावल में पत्नी की हत्या का आरोपी ज़मानत के बाद से फरार था, पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा
Pati, Barwani | Sep 16, 2026 पत्नी को कुएं में धक्का देने के बाद उसकी मौत होने पर हत्या के गंभीर मामले में ज़मानत पर बाहर आने के बाद से लगातार न्यायालय की कार्रवाई से नदारद चल रहे आरोपी ठुसिया पिता रावलिया को पुलिस ने अंततः धर दबोचा है। कोर्ट द्वारा आरोपी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किए जाने के बाद पुलिस की विशेष टीम ने ग्राम नादरा जिला खरगोन में दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया।