नागौर: चेनार गांव के ग्रामीणों ने गांव को नागौर नगर परिषद में शामिल करने के प्रस्ताव का किया विरोध, सौंपा ज्ञापन
Nagaur, Nagaur | Feb 27, 2025 नागौर की सबसे निकटवर्ती चेनार ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने गुरुवार दोपहर तीन बजे कलेक्ट्रेट पहुंचकर गांव को नागौर नगरपरिषद में शामिल करने के प्रस्ताव का विरोध जताया है। ग्रामीणों का कहना है कि चेनार ग्राम पंचायत में भूमि व भवन कर नहीं लगता है और ना ही भवन निर्माण की स्वीकृति लेनी पड़ती है। अगर गांव को नगर परिषद में शामिल करते हैं तो इससे गांव को नुकसान होगा।