नागौर: नागौर जिले के सदर थाना क्षेत्र के मांझवास गांव में बाइक चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात
Nagaur, Nagaur | Feb 26, 2025 नागौर जिले के सदर थाना क्षेत्र के मांझवास गांव में बाइक चोरी की घटना हुई है। वारदात CCTV फुटेज में कैद हो गई। चोरी की यह वारदात मांझवास में 26 फरवरी की शाम 05:00 बजे मांझवास पशुपतिनाथ नाथ धुना से हुई है। RJ-21-FS-5240 को चोर कुछ ही मिनटों में स्टार्ट कर ले भागा। घटना के बाद पीड़ित ने CCTV देखे जिसमें बाइक चोरी तो नजर आ रही है,लेकिन चेहरा साफ नहीं दिख रहा।