नागौर: नागौर के CMHO डॉ. जुगलकिशोर सैनी ने नागौर शहर के मेघवालों की बस्ती स्थित जनता क्लिनिक का किया निरीक्षण
Nagaur, Nagaur | Feb 27, 2025 नागौर CMHO डॉ. जुगल किशोर सैनी गुरूवार सुबह नागौर शहर के मेघवालों की बस्ती स्थित जनता क्लिनिक का निरीक्षण कर चिकित्सा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान स्वास्थय सेवाओं को लेकर नर्सिंगकर्मियों को निर्देश दिए। इसके बाद CMHO ने लोहारपुरा स्थित राजकीय शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर का भी अवलोकन किया।