गोरखपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पिपराइच थाना पुलिस ने एक वांछित गैंगस्टर को गिरफ्तार किया है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश मे प्रभारी निरीक्षक पिपराइच अतुल कुमार श्रीवास्तव और उनकी टीम ने कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त विनय पुत्र शैलेश सिंह को गिरफ्तार किया।