धरहरा: अपहरण की फर्जी सूचना पर आधी रात पुलिस परेशान रही, शिक्षा विभाग का क्लर्क होटल के बाथरूम में शराब के नशे में मिला
धरहरा थाना पुलिस को अपहरण की झूठी सूचना देकर आधी रात तक अलर्ट रखने का मामला सामने आया है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई में कथित अपहृत शिक्षा विभाग का क्लर्क जमालपुर के एक होटल के बाथरूम में शराब के नशे की हालत में मिला। ब्रेथ एनालाइजर जांच में शराब सेवन की पुष्टि होने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।