संडीला: ऑपरेशन स्माइल में हरदोई पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मई माह में 187 गुमशुदा एवं अपहृताओं को किया बरामद
हरदोई पुलिस ने बताया है कि हरदोई पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन स्माइल अभियान के तहत हरदोई पुलिस ने मई माह में बड़ी सफलता हासिल करते हुए कुल 187 गुमशुदा एवं अपहृताओं को सकुशल बरामद किया है। इनमें 97 नाबालिगों को भी खोजकर उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया।