बीकानेर: जीनस कंपनी के कर्मचारी ने खुद को लगाई आग, परिजनों ने प्रताड़ित करने का लगाया आरोप
बीकानेर के पूगल रोड स्थित जीनस कंपनी के कार्यालय में कार्यरत संविदाकर्मी लक्ष्मण सिंह के आग से झुलसने का मामला सामने आया है। गंभीर रूप से घायल लक्ष्मण सिंह का पीबीएम अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना के बाद बड़ी संख्या में कंपनी कर्मचारी अस्पताल पहुंचे और विरोध जताते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई, पीड़ित को मुआवजा तथा अन्य मांगें उठाईं। सहकर्मियों का आरोप है