रफीगंज: रफीगंज ग्रामीण मंडल के चौबड़ा पंचायत अंतर्गत ग्राम सोनवर्षा में भाजपा ग्रामीण मंडल की मासिक बैठक आयोजित की गई
रफीगंज ग्रामीण मंडल के चौबड़ा पंचायत अंतर्गत ग्राम सोनवर्षा में भाजपा ग्रामीण मंडल की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष बबलू सिंह ने की, जबकि संचालन महामंत्री विमलेश पासवान द्वारा किया गया। शुक्रवार संध्या 5 बजे बैठक में प्रधानमंत्री के “मन की बात” कार्यक्रम एवं संगठन विस्तार को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।