गोपालगंज: उचकागांव थाने में नए थानाध्यक्ष ने संभाला कार्यभार, शांति व्यवस्था बनाए रखना पहली प्राथमिकता बताई
उचकागांव थाना में नए थानाध्यक्ष के रूप में अभिषेक कुमार ने योगदान किया। इससे पहले पुलिस केंद्र में कार्यरत थे। योगदान के बाद नए थानाध्यक्ष ने कहा कि थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने, अपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने, असामाजिक तत्वों, अपराधियों एवं शराब माफियाओं पर नकेल कसना पहली प्राथमिकता होगी।इसकी जानकारी शुक्रवार को शाम 4 बजे दी गई।