गोपालगंज: शहर के मेन रोड सहित अन्य जगहों से निकला महावीरी अखाड़ा जुलूस, कलाकारों ने प्रस्तुत की भव्य झांकी
शहर के मेन रोड सहित अन्य जगहों से महावीरी अखाड़ा जुलूस निकाला गया। इस दौरान बाहर से आए कलाकारों ने भव्य झांकी प्रस्तुत किया। इस दौरान कलाकारों के द्वारा आम लोगों को कई प्रस्तुति दिखाया गया। इस दौरान बजरंगबली की प्रतिमा को नगर भ्रमण भी कराया गया। वही जुलूस के दौरान लोगों की भीड़ भी उमड़ी रही।