कटनी ग्रामीण: उमरिया में न पैसे की चाह न किसी का इंतजार बुजुर्ग ने खुद उठाई झाड़ू बोले हमारा गांव हमारा अस्पताल स्वच्छ रहना चाहिए
स्वच्छता के लिए जिम्मेदार विभागों और कर्मचारियों का इंतजार करने के बजाय कटनी जिले के रीठी तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत उमरिया में एक 56 वर्षीय बुजुर्ग ने खुद ही मिसाल पेश की। उमरिया स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर के मुख्य गेट के सामने मवेशियों द्वारा फैलाई गई गंदगी देखकर बुजुर्ग ने स्वयं सफाई शुरू कर दी।