ग्यारसपुर: ग्यारसपुर में सट्टा कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार
ग्यारसपुर पुलिस ने अवैध सट्टा पर्ची लिखने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शुक्रवार शाम 6 बजे दो आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सट्टा पर्चियां, नकदी और सट्टा संचालन में उपयोग की जा रही सामग्री जब्त की। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया।