कालका: लोकतंत्र की हत्या कर रही BJP, जनता आने वाले चुनाव में देगी मुंहतोड़ जवाब: कालका में बोलीं पूर्व प्रदेश कांग्रेस महासचिव
चंडीगढ़ नगर निगम के चुनाव में इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार को भाजपा ने मिलीभगत करके अधिकारियों के साथ मिलकर चुनाव जीता और इंडिया गठबंधन की हार हुई इससे लोकतंत्र की हत्या हुई है हलका कालका विधानसभा क्षेत्र से पूर्व कांग्रेस महासचिव मनवीर कौर गिल ने वीरवार को कालका में कहा है कि भाजपा तानाशाही के साथ लोकतंत्र की हत्या कर रही है।