कालका: बजट 2024 बेतुका और निराशाजनक, युवाओं के रोजगार का कोई जिक्र नहीं: कालका आप कार्यालय में बोले आप जिलाध्यक्ष रणजीत उप्पल
भाजपा सरकार के वित्त मंत्री ने 2024 का बजट पेश किया। इस बजट को यदि देखा जाए तो इसमें आम जनता की हितों का ध्यान ही नहीं रखा गया। यह शब्द आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष रंजीत उप्पल ने आज मीडिया से चर्चा के दौरान कालका आप कार्यालय में कहे। उन्होंने कहा कि बड़ी दुर्भाग्य की बात है, कि इस बजट में युवाओं के रोजगार का जिक्र तक नहीं किया गया।