कालका: कांग्रेस की यात्रा की तैयारियों की समीक्षा के लिए कालका MLA प्रदीप चौधरी ने पिंजौर में कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग की
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा की शुरू की गई जनसंदेश यात्रा पांच फरवरी को कालका विधानसभा के रायपुररानी की अनाजमंडी में सुबह 11 बजे पहुंचेगी। यात्रा की तैयारियों की समीक्षा के लिए कांग्रेस के कालका विधायक प्रदीप चौधरी ने पिंजौर में कार्यकर्ताओं के साथ एक मीटिंग की।