कालका: विकसित भारत संकल्प यात्रा जनसंवाद के तहत बीडीपीओ कार्यालय पिंजौर में लाभार्थियों को मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ
विकसित भारत संकल्प यात्रा जनसंवाद के तहत आज बीडीपीओ कार्यालय पिंजौर में विभिन्न विभागों द्वारा लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया और मौके पर ही उनकी समस्याओं का निवारण किया गया। इस मौक पर आयोजित कार्यक्रम में नगर परिषद कालका के चेयरमैन कृष्ण लाल लांबा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उनके साथ कालका की पूर्व विधायिका लतिका शर्मा मौजूद रही।