कालका: कालका एसडीएम ऑफिस की तरफ पैदल जा रहे व्यक्ति को ट्रक ने मारी टक्कर, व्यक्ति हुआ गंभीर रूप से घायल
कालका पुलिस थाना में आज एक मामला दर्ज किया गया है। जिसमें शिकायतकर्ता महिला ने बताया है कि मेरा नाम राधा कुमारी है। महिला ने बताया है कि मेरे पति जुगल कुमार एसडीएम ऑफिस की तरफ पैदल जा रहे थे तभी अचानक एक ट्रक चालक अपने ट्रक को लापरवाही से चलते हुए आया और उन्हें टक्कर मार दी। महिला ने बताया कि इसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका इलाज पीजीआई में चल रहा।