कन्नौज: एसपी के निर्देश पर यातायात पुलिस द्वारा हरदोई मोड़ पर चलाया गया वाहन चेकिंग, 42 वाहनों के काटे चालान
कन्नौज पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद के निर्देश पर सोमवार को यातायात प्रभारी आफाक खा के द्वारा अपनी टीम के साथ हरदोई मोड पर वाहन चेकिंग एवं जागरूकता अभियान चलाया गया।जिसमें 42 वाहनों के चालान काटे गए, वही दो पहिया वाहन चालकों में बिना हेलमेट चार पहिया वाहनों में सीट बेल्ट ना लगाना और ऐसे वाहन जिन पर नंबर प्लेट नहीं,स्कूली बच्चों को लाने वाले वाहन चेक किए।