कन्नौज: जिले में चोरी छुपे चल रही अवैध असलाह फैक्ट्री का एसपी ने किया खुलासा, शातिर गिरफ्तार।
कन्नौज में असलहा फैक्ट्री का पुलिस ने भंडाफोड़ किया। सरकारी नलकूप में शातिर असलहा कारीगर असलहे बनाने का काम करता था । मुखबिर की सूचना पर एसओजी, सर्विलांस और कोतवाली पुलिस ने छापा मारा। छापे के दौरान शस्त्र कारीगर व 21 असलहे बरामद हुए हैं। एसपी अमित कुमार आनंद ने सोमवार को पुलिस लाइन से इसका खुलासा किया।