कन्नौज: जिले में सूरजमुखी और तिलहन की खेती को दिया जाएगा बढ़ावा, कलेक्ट्रेट परिसर में किसानों को दी गई जानकारी।
कन्नौज जनपद में सूरजमुखी की खेती पुनः प्रारम्भ कराये जाने एवं तिलहनी फसलों को बढ़ावा देने को लेकर बैठक का आयोजन। सोमवार को जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में सूरजमुखी, और तिलहनी फसलों पर आधारित कृषक प्रशिक्षण का आयोजन कलैक्ट्रेट परिसर कन्नौज में किया गया है। ग्रामीणों को इस दौरान जागरूक किया गया और जरूरी जानकारी दी गई है।