कन्नौज: जिले में आयोजित होने वाली बोर्ड परीक्षा को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई कलेक्ट्रेट में बैठक, दिए गए निर्देश
कन्नौज के कलेक्ट्रेट में सोमवार को बोर्ड परीक्षा को लेकर बैठक हुई। बोर्ड परीक्षा 2024 में हाईस्कूल में 27145 और इंटरमीडिएट में 24639 कुल 51784 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु जनपद में 100 परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं, जिसमें 1 राजकीय विद्यालय, 44 सहायता प्राप्त विद्यालय एवं 55 वित्तहीन विद्यालय शामिल हैं।