कन्नौज: ठठिया थाना क्षेत्र में बुर्जुग की हुई हत्या मामले में पुलिस ने एक युवक को किया गिरफ्तार, एसपी अमित कुमार ने किया खुलासा
जनपद कन्नौज के ठठिया थाना क्षेत्र में विगत दिनों हुई एक बुजुर्ग की हत्या के मामले में ठठिया थाना पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। कन्नौज पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने पुलिस लाइन में इसका खुलासा करते हुए बताया कि इस युवक के द्वारा बुजुर्ग व्यक्ति की हत्या की गई है।