कांके: हरमू स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय में बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत का मनाया गया जश्न
Kanke, Ranchi | Nov 14, 2025 हरमू स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार शाम करीब पांच बजे बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की हुई जीत पर जश्न मनाया गया। इस दौरान हरमू स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय में बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ता ने जमकर आतिशबाजी की और जीत का जश्न मनाया। इस मौके पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने इस जीत के लिए बिहार की जनता को धन्यवाद दिया है।