कांके: सीएम आवास में बाल दिवस पर सीएम ने यूनिसेफ के पूर्व बाल पत्रकारों और युवाओं से किया संवाद
Kanke, Ranchi | Nov 14, 2025 सीएम आवास में शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे सीएम हेमंत सोरेन ने बाल दिवस के अवसर पर यूनिसेफ के पूर्व बाल पत्रकारों एवं युवाओं से आत्मीय संवाद किया। इस मौके पर सीएम हेमंत सोरेन ने अपनी ओर से उन्हें बाल दिवस एवं झारखंड स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई तथा शुभकामनाएं दी।