कांके: जेएमएम कार्यालय में महासचिव ने घाटशिला उपचुनाव में जीत पर जनता का आभार व्यक्त किया
Kanke, Ranchi | Nov 14, 2025 जेएमएम कार्यालय में शुक्रवार शाम करीब पांच बजे जेएमएम महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में मिली जीत पर जनता का आभार जताया। इस मौके पर उन्होंने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी समाज को खासकर जनजातीय समुदाय को बांटने का काम कर रही थी, लेकिन जनता ने नकारात्मक राजनीति को पूरी तरह बेनकाब कर दिया।