कांके: अल्बर्ट एक्का चौक के पास बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत पर लोजपा ने मनाया जश्न
Kanke, Ranchi | Nov 14, 2025 अल्बर्ट एक्का चौक के पास बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की हुई जीत पर शुक्रवार शाम करीब छह बजे लोजपा ने जश्न मनाया। इस दौरान लोजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और जश्न मनाया इस दौरान लोजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनडीए के बेहतर प्रदर्शन के कारण यह जीत मिली है।