बिक्रमगंज: बिक्रमगंज में स्वास्थ्यकर्मियों ने निकाली तिरंगा यात्रा, सैकड़ों ANM छात्राएं हुईं शामिल
बिक्रमगंज में बुधवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) और एएनएम स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में सैकड़ों की संख्या में एएनएम छात्राओं के साथ आशा कार्यकर्ता और स्वास्थ्यकर्मी शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ देशभक्ति के नारे लगाए।