बिहटा: परेव स्थित अब्दुल बारी कोइलवर पुल के नीचे पुलिस ने एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया
Bihta, Patna | May 29, 2026 बिहटा के परेव स्थित अब्दुल बारी, कोईलवर पुल के नीचे से एक अज्ञात युवक का शव पुलिस ने बरामद किया है। हालांकि मृतक युवक के शव की अबतक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने मृतक के शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि ट्रेन से नीचे गिरकर युवक की मौत होने का प्रतीक हो रहा है।